ASI बना कातिल: पत्नी और साली की चाकू से गोदकर की हत्या, मर्डर करने की ये वजह आई सामने

ASI बना कातिल

क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मंगलवार को डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के इलाके में पुलिस में ASI ने अपने पत्नी और साली की हत्या कर दी। दोनों को चाकुओं से गोदकर मार दिया। ASI योगेश मरावी मंडला में पदस्थ है। हत्या करने के बाद आरोपी एएसआई मौके से फरार हो गया हैI उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह बातचीत के लिए पहुंचा था, लेकिन उनके बीच फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है।

उसकी शादी विनीता मरावी से हुई थी। शादी के बाद हो रहे झगड़ों के कारण विनीता पांच साल पहले पति को छोड़कर अपने मायके में भोपाल आ गई थी। भोपाल में वह अपनी बहन के साथ ऐशबाग में रहती थी। मरावी 15 दिन से अपनी ड्यूटी से गायब था।

आज सुबह एएसआई पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा तथा पुरानी बातों को भूलाकर साथ रहने को कहा। इसी दौरान उसकी साली भी वहां पर आ गई। दोनों बहनों ने मरावी का विरोध किया। इस पर गुस्साएं मरावी ने पत्नी विनीता पर चाकू से वार कियाI बहन बचाने आई तो उसको भी लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद वह मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते ही दोनों की मौत हो गई थीI

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...