CG – 3 कोंग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार: जनपद सदस्य से मारपीट कर मार दिए चाकू… गंभीर अवस्था में कांग्रेस नेता को अस्पताल में कराया गया भर्ती…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में थाने के अंदर कांग्रेस नेता को हमलावरों ने चाकू घोंप दिया। इस हमले में कांग्रेस नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हमले के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जिले की पुलिस कर रही है। मामला कसडोल थाने का है। फिलहाल 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई।

इधर थाने के अंदर चाकूबाजी की घटना से SSP दीपक झा ने इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ मीडियाकर्मियों ने योगेश बंजारे को चाकू मारने संबंधी घटना थाना कसडोल परिसर के अंदर घटित होना बताया है, जो गलत है। थाना परिसर अंदर चाकू मारने की घटना घटित नहीं हुई है। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी इस बात की सत्यता प्रमाणित की जा चुकी है।

23 नवंबर को जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सिद्धांत मिश्रा विजयी घोषित हुए। इसके बाद कांग्रेसी खेमे के लोग रंग-गुलाल लगाते हुए पटाखे छोड़ने लगे। कसडोल में जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी से ईश्वर पटेल चुनाव लड़ रहे थे, जो हार गए। घायल योगेश बंजारे बीजेपी के ईश्वर पटेल के सपोर्ट में था। सिद्धांत मिश्रा की जीत के बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और गालीगलौज होने लगी। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया था।

इसके बाद बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे योगेश बंजारे कसडोल से घूमते हुए नगर पंचायत के सामने से निकल रहे थे। सामने भीड़भाड़ थी, गाड़ी नहीं निकल पा रही थी, तो वे रुककर देखने लगे। तभी विमल अजय, राजू जायसवाल, विशाल साहू समेत कांग्रेस के 8-10 कार्यकर्ता वहां आए और योगेश बंजारे के साथ मारपीट करने लगे। इनमें से एक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए हैं।

घायल होने के बावजूद वे थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने के लिए आए थे, उस समय भी थाने के गेट के पास दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। थाना कसडोल में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 324, 147, 148, 149 भादवि और 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी विशाल साहू, विमल अजय और अनिल घृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर में मतदान के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी ने...

रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त...

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को गर्मी में होगी परेशानी:...

डेस्क। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की दिक्कतें कम ही नहीं हो रही है। हफ्तेभर में यह तीसरी बार है जब भारतीय रेलवे ने ट्रेने...

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा जिले में जनसंपर्क दौरा किया। बेमेतरा जिले के केंद्रीय कार्यालय की महत्वपूर्ण...

ट्रेंडिंग