CG – भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत: ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा… तीनों दोस्तों के शरीर के हो गए टुकड़े… मोटरसाइकिल को ठोंककर ट्रक भाग निकला

भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत

मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार अंबागढ़ चौकी विकासखंड के चिखली गांव के सचिव सहित तीन ग्रामीणों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि, अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने अंबागढ़ चौकी, चिल्हाटी स्टेट हाईवे के मुजाल गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीनों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों मृतकों के शरीर अलग-अलग टुकड़ों में बंट गया, जिसे बटोर कर ग्रामीणों के सहायता से पुलिस ने अंबागढ़ चौकी मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

पतासाजी मे मृतकों के संबंध में बताया गया कि रमेश श्रीवास्तव ग्राम पंचायत सचिव के पद पर डोंगरगांव विकासखंड के मनेरी ग्राम पंचायत में पदस्थ थे इसके साथ ही मृतक उदयलाल, महराज साय आपस में दोस्त हैं, जो एक साथ मोटरसाइकिल में किसी काम को लेकर चिल्हाटी गए हुए थे और वहां से वापसी के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गए। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने...

दुर्ग। पुलिस विभाग में कसावट लाने दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने देर रात...

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...