क्या छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक? एक दिन में 4 हजार मुर्गियों की अचानक मौत से मचा हड़कंप… पशु विभाग ने शुरू की जांच

क्या छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक!

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के दल्ली राजहरा में क पोल्ट्री फॉर्म में बिती रात इंफेक्शन की वजह से लगभग 4 हजार मुर्गी मर गई हैं।

इस संबंध मे राजहरा पशु चिकित्सा अधिकारी बीपी पटेल ने बताया कि राजहरा के वार्ड-16 में स्थित तिवारी पोलट्री फॉर्म मे 5 फरवरी की रात को एक ही दिन में 4 हजार मुर्गी जो न्यू फेस डिजीज की वजह से मृत्यु होने का कारण बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बालोद जिले समस्त पशु चिकित्सक अधिकारी व लैब टेक्निशियन यहां पहुंच कर मृत मुर्गियों के रक्त व अन्य सैम्पल लिए गए। जिन्हें भोपाल स्थित लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक जानकारी पता चलेगी। उन्होंने बताया कि यह बीमारी इंसानों में नहीं फैलेगी। मृत समस्त मुर्गियों का पोस्टमार्टम कर उन्हें डिस्पोज कर दिया गया है।

वहीं पोलट्री फॉर्म संचालक को शेष बची हुई मुर्गियों का विक्रय नहीं करने की हिदायत दी गई है। जीवित मुर्गियों का भी सैंपल लिया गया है, जिसे भी टेस्ट के लिए भोपाल के लैब भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...