दर्दनाक सड़क हादसे में महिला जज की मौत: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई कार, ड्राइवर की झपकी से महिला ADJ की हो गई मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में महिला जज की मौत

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में मैनपुरी की एडीजी पूनम त्यागी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर इलाके में जज पूनम त्यागी की कार का एक्सीडेंट हुआ है. वह कार एक्सप्रेस-वे से मैनपुरी जा रही थी.

बताया गया है कि यह एक्सीडेंट किसी अन्य गाड़ी से नहीं हुआ है बल्कि जज साहिबा पूनम त्यागी के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस कारण उनकी कार आगे जा रहे ट्रक ने पीछे से घुस गई. कार को ड्राइवर सचिन चला रहा था. उसकी हालत गंभीर है. जैसे ही यह एक्सीडेंट हुआ तो यूपीडा कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे.

हादसे के बाद जज पूनम त्यागी और उनके ड्राइवर सचिन को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया है. 46 वर्षीय पूनम त्यागी मैनपुरी में एडीजे के पद पर कार्यरत हैं और रहने वाली गाजियाबाद की हैं. जैसे ही एक्सीडेंट हुआ तो यूपीडा के एम्बुलेंस से उनको सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...