CG में नक्सली हमले में ASI सहित 3 जवान शहीद: माओवादियों ने सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी को एंबुश में फंसाया… घात लगाकर किया हमला… 3 जवान शहीद, 6 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर

3 jawans including ASI martyred in Naxalite attack in CG

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर पुलिस और नक्सली के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई जिसमें DRG के 3 जवान शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवान में से एक ASI सहित 3 जवान की शहीद हुए हैं। तो वहीं जवाबी कार्रवाही में SP ने छह नक्सलियों की भी मारे जाने की पुष्टि की है। आसपास करीब 100 की संख्या में नक्सली मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक जगरगुंडा-कुंदेड़ के बीच DRG के जवान सड़क निर्माण काम को सुरक्षा देने और नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। यहां पहले से मौजूद घात लगाए माओवादियों ने जवानों पर गोलियां बरसा दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालकर उनका डटकर मुकाबला किया।

सीएम भूपेश बघेल ने जवानों की शहादत पर दुख जताया है। साथ ही शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। नक्सली घटना का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।

शहीद जवानों के नाम

  • रामुराम नाग, ASI
  • कुंजाम जोगा
  • वंजाम भीमा

जगरगुंडा के आस-पास स्थित पुलिस कैंप से जवानों की टुकड़ी को मौके पर भेजकर सर्चिंग की जा रही है। सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवानों को वापस कैंप में रवाना कर दिया है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई वह इलाका पूरी तरह से माओवादियों का गढ़ है। नक्सली कमांडर हिड़मा यहां सक्रिय है। मुठभेड़ में कई हार्डकोर नक्सलियों के मौजूद होने की भी बात कही जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...