CG – सड़क हादसे में छात्रा की मौत: स्कूटी से कॉलेज जा रहीं थी BSC सेकेंड ईयर की स्टूडेंट… अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर… सालभर पहले ही युवती ने लव मैरिज किया था

BSC Second Year student was going to college from Scooty,Unknown vehicle collided

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में सड़क हादसे में एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा जब अपनी स्कूटी पर कॉलेज जा रहीं थी तब रास्ते में किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। छात्रा ने साल भर पहले अपने कॉलेज के दोस्त से लव मैरिज की थी। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

टीआई प्रकाश कांत ने बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी की रहने वाली मनीषा पैकरा (21) बिलासपुर में डीपी विप्र कॉलेज में BSC सेकेंड ईयर की छात्रा थी। करीब साल भर पहले उसने कॉलेज के ही स्टूडेंट सागर वर्मा के साथ लव मैरिज की थी। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह रचाया था। इसके बाद मस्तूरी में रहते थे।

मनीषा शुक्रवार की सुबह अपनी स्कूटी क्रमांक CG22 W 5433 में सवार होकर गांव से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। अभी वह मस्तूरी के तहसील ऑफिस के पास स्थित अंजली नर्सरी के पास मोड़ पर पहुंची थी। तभी किसी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे से मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोगों की नजर पड़ी, तब तक वह स्कूटी से गिर कर बेहोश पड़ी थी। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग की तलाशी लेने के बाद परिजन को सूचना दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। टीआई ने बताया कि हादसे के बाद ठोकर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। इसके चलते गाड़ी की जानकारी नहीं मिल पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...