CG – 3 नक्सली ढेर: सर्चिंग पर निकले जवानों को मिली बड़ी कामयाबी… एनकाउंटर में तीन नक्सली मारे गए… AK-47 सहित कई अत्याधुनिक हथियार भी मिले

नारायणपुर। सर्चिंग पर निकले जवानों की मुठभेड़ नक्सलियों से हुई। एनकाउंटर में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के पास से फोर्स ने AK 47 सहित कई हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद सभी जवान सुरक्षित हैं। इलाके में जवानों की ओर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि जवान जब अपने कैंप पहुंच जाएंगे तक वो मुठभेड़ पर पूरी जानकारी देंगे। पुलिस अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि मुठभेड़ सोमवार शाम चार बजे के करीब हुई। जानकारी से मुताबिक नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

जिसके बाद एक आपरेशंस लांच किया गया। सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।सर्चिंग के दौरान शाम 4 बजे से नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गयी। शाम चार बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

अब तक की जानकारी के मुतबिक दो पुरुष और एक महिला नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। AK 47 सहित कई अन्य हथियार बरामद किये गये हैं। सभी जवान सुरक्षित है। सर्च अभियान जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – ACB इन एक्शन: रिटायर्ड लैब टेक्निशियन से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के DME कार्यालय में ACB ने बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चवाराम बंजारे...

पुलिसिया भाषा हुई सरल: उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की...

दुर्ग। प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री...

ब्रिटिश संसद से सम्मानित हुई रूंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई...

राउरकेला, भिलाई। महाराजा अग्रसेन भवन, राउरकेला में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं पश्चिम ओडिशा प्रांतीय अधिवेशन का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक...

CG – स्कूल के समय में हुआ बदलाव: जानिए...

स्कूल के समय में हुआ बदलाव रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा...

ट्रेंडिंग