CG – TI सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड: नगर पंचायत अध्यक्ष और पुलिस के जवानों के बीच विवाद पर हुआ एक्शन… SP ने थाना प्रभारी व दो कांस्टेबल को किया निलंबित

CG

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार की रात एक बार फिर से बवाल हो गया। पलारी पुलिस के साथ भाजपा नेता और नगर पंचायत के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा का विवाद हो गया। विवाद के बाद भाजपाइयों ने रात दो बजे तक थाने के बाहर हंगामा किया। बलौदाबाजार एसपी ने पलारी टीआई और दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पलारी थाना टीआई केसर पराग को सूचना मिली थी कि नपं अध्यक्ष यशवर्धन उर्फ मोनू वर्मा अपने कुछ साथियों के साथ बस स्टैंड में शराब के नशे में तेज गाना सुन रहे हैं।

सूचना पर टीआई पराग ने मनीष बंजारे और मोहन राय इन दो कांस्टेबल को मौके पर भेजा। यहां पुलिस के जवानों और वर्मा के लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ।

इधर विवाद के बाद पूर्व विधायक सनम जांगड़े सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पलारी थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ता दोनों कांस्टेबल और थानेदार पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख एसपी विजय अग्रवाल ने घंटे भर के भीतर ही टीआई और दोनों कांस्टेबल सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि इस एक्शन पर टीआई और कांस्टेबल ने आपत्ति जताई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – BEO सस्पेंड: शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में बड़ा...

रायपुर। सरगुजा संभाग के आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया...

नगर निगम भिलाई में ट्रांसफर: जनसंपर्क अधिकारी हटाए गए,...

भिलाई। नगर निगम भिलाई में कई अधिकारी और कर्मचारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी हुआ है। बताया जा रहा है की प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह...

CG IPS ट्रांसफर: 2021 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कई IPS अफसरों के तबादले किये हैं। 2021 बैच के 8 अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

CG IAS पोस्टिंग: इन 5 आईएएस अफसरों को मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गयी है। इस नए आदेश के...

ट्रेंडिंग