मॉडल की शिकायत पर 3 सीनियर IPS अफसर सस्पेंड: तीनों पर मुंबई की एक्ट्रेस को परेशान करने का आरोप…! DG से लेकर SP रैंक के अधिकारी शामिल; जानिए कौन है वो अदाकारा और क्या है पूरा मामला?

अमरावती, आंध्र प्रदेश। मुंबई की मॉडल की एक कंप्लेंट से आंध्र प्रदेश सरकार ने 3 सीनियर IPS अधिकारीयों को सस्पेंड कर दिया है। हां आपने सही सुना, इनमें एक डीजी, एक IG और एक SP रैंक का अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने आइपीएस अधिकारियों को निलंबित करने के लिए रविवार को अलग-अलग आदेश जारी किए। इन अधिकारियों पर मुंबई की एक मॉडल कांदबरी जेठवानी को उसके खिलाफ दर्ज मामले में बिना उचित जांच जल्दबाजी में गिरफ्तार करने और परेशान करने का आरोप है। निलंबित अधिकारियों में पूर्व खुफिया प्रमुख पी. सीताराम अंजनेयुलु (DG रैंक), विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त क्रांति राणा टाटा (IG रैंक) और तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (विजयवाड़ा) विशाल गुन्नी (SP रैंक) शामिल हैं।

मामला क्या है?
मॉडल कांदबरी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने मुंबई में एक निगम के शीर्ष अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामला वापस नहीं लिया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मॉडल को इस वर्ष की शुरुआत में पिछली सरकार के दौरान वाईएसआर कांग्रेस के एक नेता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। मॉडल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

मॉडल को गिरफ्तार करने का आदेश
आरोप है कि तत्कालीन खुफिया प्रमुख ने दो अन्य अधिकारियों को अभिनेत्री को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, हालांकि उस तारीख तक उनके खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ था। सरकारी आदेश के मुताबिक, रिकॉर्ड के अनुसार अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी के खिलाफ FIR दो फरवरी को सुबह 6:30 बजे दर्ज की गई थी, जबकि अंजनेयुलु ने प्राथमिकी दर्ज करने से पहले 31 जनवरी को ही कांथी राणा टाटा और विशाल गुन्नी को निर्देश दिए थे।

मॉडल ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की थी शिकायत
मॉडल कांदबरी ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके खिलाफ गलत मामला पंजीबद्व किया गया तथा उसे परेशान किया गया। ये तीनों अधिकारी उन 16 आइपीएस अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें निर्देश दिया गया था कि वे बिना किसी पद के दिन में दो बार डीजीपी कार्यालय में हाजिरी दर्ज कराएं। अप्रैल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तेदेपा ने अंजनेयुलु पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि पिछली वाईएसआर कांग्रेस सरकार पेगासस जासूसी साफ्टवेयर के जरिये तेदेपा महासचिव नारा लोकेश के फोन को टैप कर रही थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...