ये जिंदगी न मिलेगी दोबारा: दुर्ग में एक ही दिन में 3 लोगों ने की खुदकुशी: तीनों ने फांसी लगाकर दुनिया से कहा-अलविदा, इनमें से एक शादीशुदा महिला भी

भिलाई। ये जिंदगी न मिलेगी दोबारा…इस टैगलाइन से फिल्म बनी। जिसमें बताया गया है कि जिंदगी को हर पल जीना चाहिए। जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आएंगे लेकिन हारना नहीं। लेकिन लोग जल्दी हार मान जा रहे हैं। जबकि, दुनिया बहुत बड़ी है, जिंदगी भी बड़ी है।

बावजूद लोग इस तरह कदम उठाकर दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। लोगों के अंदर टॉलरेंस क्षमता कम हो गई है। लोग जल्दी डिसीजन ले रहे हैं। उन्हें लगता है कि यही आखिरी वक्त और आखिरी लम्हा है। जबकि, हर छोटे-बड़े मौके आते-जाते रहते हैं। इन चीजों को फेस करना चाहिए।

ये बातें भिलाई में रहने वाली क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट व पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी की फैकल्टी डॉ. शमा हमदानी ने एक कार्यक्रम में कही थी। आज उनकी ये बातों का जिक्र इसलिए करना पड़ रहा है कि कल दुर्ग जिले में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खुदकुशी के मामले दर्ज हुए।

तीनों ने फांसी लगाकर जान दी। तीनों की उम्र 30 से कम है। इनमें से एक शादीशुदा महिला भी है। जबकि एक युवक व दूसरी युवती है। एक मामले में पुलिस को सुसाइडल नोट मिला है। जबकि, दो अन्य मामलों की पुलिस जांच कर रही है।

तीनों केस के बारे में जानिए…
1. नेवई थाना क्षेत्र: पहला मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। यहां 22 साल की छात्रा ने कल देर शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा का नाम दीक्षा समुद्र, जो दंतेवाड़ा बचेली से यहां पढ़ने के लिए आई थी। रिसाली प्रगतिनगर में पीजी में छात्रा रहती थी। दीक्षा के पास से पुलिस को एक सुसाइडल नोट भी मिला। जिसमें पारिवारिक परेशानी आदि का उल्लेख किया है। मृतिका नवंबर 2021 से पीजी में रह रहीं थी। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा का प्रेमी वेलेंटाइन डे के दिन उससे मुलाकात करने नहीं पहुंचा। इससे छात्रा परेशान हुई और मौत को गले लगा लिया। फिलहाल नेवई पुलिस जांच कर रही है और सबूत जुटा रही है। जिसके आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2. छावनी थाना क्षेत्र: छावनी पुलिस ने बताया कि कल सोमवार की शाम 5 बजे शारदा चौधरी (30 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर पर नहीं था और दो बच्चे ही थे। रोने की आवाज आने पर मोहल्ले के लोगों ने जाकर देखा तो महिला फांसी पर लटकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि 8 साल पहले महिला की शादी हुई थी। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? ऐसे तमाम विषयों पर पुलिस की टीम जांच कर रही है।

3. नंदिनी थाना क्षेत्र: तीसरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। नंदिनी थाना अंतर्गत ओंकार रावत (26 वर्ष) शाम 4 बजे घर से बकरी चराने जा रहा हूं कहकर निकला था और पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड क्यों की? यह जांच का विषय है। नंदिनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़: नाबालिग बच्चों को बना...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़ डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों...

दुर्ग में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कौहा...

दुर्ग। वन विभाग ने दुर्ग में प्रतिबंधित लकड़ी कौहा का तस्करी करते 7 गाड़ियां जब्त की हैं। टीम को जानकारी मिली थी कि पाटन...

नारायणपुर में कांग्रेस नेता की मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने...

डेस्क। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई थी। सोमवार की देर रात कांग्रेस नेता विक्रम बैस को अज्ञात...

CG में पत्रकार की हत्या: घर से 100 मीटर...

CG में पत्रकार की हत्या: घर से 100 मीटर दूर मिला लोकल जर्नलिस्ट का शव, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़...

ट्रेंडिंग