छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: करंट शॉक से 3 श्रमिकों की मौत, दो घायल… 11KV लाइन से लगा बिजली का झटका; जानिए कैसे हुई दुर्घटना

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: करंट शॉक से 3 श्रमिकों की मौत, दो घायल 11KV लाइन से लगा बिजली का झटका जानिए कैसे हुई ये दुर्घटना

सक्ती। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सक्ती से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है। बाराद्वार थाना क्षेत्र में एक घटना में करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की दुखद मौत हो गई है। वहीं, 2 मजदूर घायल हैं। जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी रोड निर्माण का काम कर रहे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन 11 केवी लाइन से टच हो गई और सभी मजदूर बिजली में झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार, खम्हरिया गांव में CC रोड निर्माण का काम पंचायत की तरफ से चल रहा है। रोज की तरह यहां शनिवार को भी मजदूर काम करने आए थे। शाम के वक्त मिक्सर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। तभी रोड पार करने के दौरान मशीन तार से टकरा गई। जिसके चलते जितने मजदूरों ने मशीन को पकड़ा था। वो सभी झुलस गए।

हादसे के बाद आस-पास के मजदूरों की मदद से सभी को हॉस्पिटल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही 3 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि, मजदूरों ने मशीन के ऊपर लगे हुए एंगल को नहीं हटाया था। जिसके चलते एंगल तार से टच हो गया। फिलहाल तीनों शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौप दिए गए हैं। हादसे में राजकुमार सेवक(28), प्रेमलाल महिलांगे (20) और अजय सिदार (22) की मौत हुई है। जबकि परउ साहू(62) और नंदलाल सिदार(27) घायल हुए हैं। इन दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सभी खम्हरिया गांव के रहने वाले हैं। राजकुमार अपने पूरे परिवार में इकलौता काम करने वाला लड़का था। घटना के बाद से उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://api.whatsapp.com/message/NVFJ6MF463U7J1?autoload=1&app_absent=0

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...