रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं, जिनमें सबसे प्रमुख नाम वरिष्ठ आईपीएस व पुलिस महानिदेशक (DG) स्तर के अधिकारी पवन देव का है, जिनका करीब छह साल बाद विभाग बदला गया है।
