CG: 34 साल के युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया… फिर प्यार का झांसा देकर अलग-अलग जगह बुलाकर करता रहा रेप… 4 महीने की गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा से नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। यहां पर 34 साल के एक युवक ने 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया है। इस बात की जानकारी परिजनों को तब लगी जब किशोरी गर्भवती हुई। मामले की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि, पिछले कई महीनों से आरोपी युवक किशोरी को अपने हवस का शिकार बना रहा था। मामला जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तोंगपाल का रहने वाला युवक रिंकू साहू (34) सुकमा जिले की ही एक नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। जिसके बाद कई महीनों से उससे बातचीत कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, पिछले 5 से 6 महीने लगातार अलग-अलग जगह बुलाकर नाबालिग से बलात्कार करता रहा। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। जब 4 महीने की गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी लगी।

परिजनों ने जब नाबालिग से इसके बारे में पूछा तो उसने युवक के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने पहले गांव के प्रमुख लोगों को इस मामले की जानकारी दी। फिर सभी ने तोंगपाल थाना पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक रिंकू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग-भिलाई में दो अलग-अलग जगह युवकों की ट्रैन से...

बाएं राम सिंह ठाकुर, दाएं शंभू उर्फ सोमनाथ पटेल दुर्ग। दुर्ग जिले में दो युवकों की ट्रैन से कटकर मौत हो गई है। दोनों मामले...

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन: EOW ने दिल्ली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को EOW ने दोनों आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में...

दुर्ग में मारपीट के दो अलग-अलग मामले: 6 बदमाशों...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में बदमाशों का आतंक जारी है। वहीं पुलिस भी ऐसे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर रही है। नेवई और कुम्हारी थाना...

CG – प्यार का ऐसा चढ़ा परवान की कर...

प्यार का ऐसा चढ़ा परवान की कर दी पति की हत्या गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के GPM जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां...

ट्रेंडिंग