7 लोगों की दर्दनाक मौत: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा… बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी… 7 की दर्दनाक मौत, 3 अन्य घायल

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, बारातियों से भरी कार एक कुएं में गिर गई, इस घटना में 7 लोगों के मौत की खबर सामने आई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. पुलिस ने बताया कि सुबह क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया.

सात की मौत 3 घायल
पुलिस ने बताया कि घटना छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मोड़ामऊ गांव की है, मोहखेड़ के ग्राम कोड़ामउ में शादी समारोह की बारात में शामिल होने के लिए सात लोग कार में सवार होकर पहुंच रहे थे. गांव से कुछ दूरी पर रात 2 बजे कार सड़क किनारे बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी. इसमें 7 बरातियों की मौत हो गई.

इस वजह से हुई घटना
घटना में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिनका अस्‍पताल में उपचार चल रहा है. मृतकों में एक बच्‍चा भी शामिल है, पुलिस ने कहा कि बताया जा रहा है कि बारातियों के बोलेरो वाहन के सामने एक बाइक सवार आ गया था, जिसे बचाने के चक्‍कर में यह हादसा हुआ और कार सीधे कुएं में जा गिरी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं.

मृतकों की शिनाख्त तीन वर्षीय दिपू उर्फ़ दीपेन्द्र इवनाती निवासी लेंदागोंदी, अजय पिता वलवान इवनाती (32) निवासी लेंदागोंदी, सचिन पिता रामदीन (19) धनोरा थाना देवलापार नागपुर, राजकुमार पिता सुखराम चौरे (40) निवासी आगरपुर थाना बिच्छूआ, सागर उर्फ़ शिवपाल पिता मंगल (31) निवासी जमुनिया बिच्छूआ, रंजीत पिता बिस्तु उइके (35) निवासी लेंदागोंदी, रामनाथ पिता दादूलाल इन्वाती कर्मझिरी थाना कुरई के रूप में हुई है.

छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डाक्टर जीसी चौरसिया ने बताया कि सातों लोगों की जलकर मौत हो गई है. खबर के मुताबिक, सभी लोग एक शादी में शिरकत करने जा रहे थे। तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...