रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 IPS अफसर और 1 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी का तबादला हुआ है। बड़ी खबर ये है कि, रायपुर SSP संतोष सिंह (IPS) को पुलिस हेडक्वार्टर भेज दिया गया है। उनके जगह पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा लाल उम्मेद सिंह को रायपुर का नया SP बनाया गया है। इसी तरह कोरिया जिले के SP सूरज सिंह परिहार को हटाकर रवि कुर्रे को कोरिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हरीश राठौड़ को CM सिक्योरिटी का नया SP बनाया गया है।




