साईंस कालेज दुर्ग में भारतीय भाषायें एवं उनकी एकात्मता पर कार्यशाला… डिविज़नल कमिश्नर सत्यनारायण राठौर रहें चीफ गेस्ट, KTU रायपुर के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में हुए शामिल

दुर्ग। साईंस कालेज, दुर्ग में बुधवार को भारतीय भाषायें एवं उनकी एकात्मता पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि, भाषा संस्कृति की संचारक है, हम सभी को भाषा की अस्मिता का सम्मान करना चाहिए। आज का कार्यक्रम भाषा, उत्सव की तरह प्रतीत हो रहा है। शर्मा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के राधाकृष्णन हॉल में अपर संचालक, उच्चशिक्षा, दुर्ग संभाग द्वारा आयोजित भारतीय भाषायें एवं उनकी एकात्मता पर कार्यशाला में अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

शर्मा ने कहा कि भाषाओं के नाम पर किसी भी प्रकार का विभेद नही होना चाहिए। देश के किसी भी कोने के किसी भी भाषा को बोलने वाले हर व्यक्ति हमें गले लगाना चाहिए। तमिल के प्रसिध्द कवि सुब्रमण्यम स्वामी ने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उनकी नजर में हर भाषा राष्ट्र भाषा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग के संभाग आयुक्त एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति सत्यनारायण राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक भारतीय भाषा समृध्द है। कई भाषाओं के शब्दों में समानता है। समूचे विश्व को भारतीय भाषाओं के महत्व का एहसास है। अपना दीया खुद बनो, कहावत को चरित्रार्थ करने की सलाह देते हुए कुलपति श्री राठौर ने सभी भाषाओं का सम्मान करने का आग्रह किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक भाषा का अपना महत्व है, उसे यदि उचित रूप से उच्चारित किया जाये, तो उसका अलग आनंद है। हमको प्रत्येक भाषा एवं उस भाषा को बोलने वाले का सम्मान करना चाहिए। संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषायें हैं। डॉ. अजय सिंह ने भारतेन्दु हरिशचंद्र की कविता का भी उल्लेख किया। भाषा और संस्कृति की जितनी विविधता भारत में पायी जाती है, उतनी अन्य देशों में दुर्लभ है। भारतीय भाषायें प्रायः सहोदर भाषायें है। भारत की सभी भाषायें समाज को एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य करती है। हमें अपनी भाषायी विविधता पर गर्व होना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक अपर संचालक, उच्चशिक्षा दुर्ग संभाग डॉ. राजेश पाण्डेय ने विषय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये कार्यशाला की प्रांसगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से डॉ. पाण्डेय ने भाषायी, महत्व एवं उसके प्रभाव का विश्लेषण किया। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि मातृभाषा में किया जाने वाला शोध कार्य अपेक्षाकृत अधिक आसान एवं प्रभावशाली होगा। केन्द्र सरकार द्वारा इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई भी हिन्दी भाषा में किये जाने संबंधी प्रयास आरंभ किये जा चुके है। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि देश में प्रांतों की भाषा के आधार पर वर्गीकृत किये जाने का प्रयास सदैव किया जाता रहा हैं, परंतु हम सभी को मिलकर इसे विफल करना होगा। कार्यक्रम में प्रबुध्द परिषद के प्रांत संयोजक अतुल नागले विद्या भारती के दीपक सोनी विभाग समन्वयक राद्यवेन्द्र नाथ मिश्रा विभाग प्रमुख दीपक यादव सह विभाग समन्वयक तथा शत्रुध्न देवांगन जिला समन्वयक भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – ASP पोस्टिंग: दो एडिशनल एसपी को मिली...

रायपुर। राज्य पुलिस सेवा के दो अफसरों की सेवा राज्य सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर ली है। एएसपी वेदव्रत सिरमौर को जहां महाप्रबंधक छत्तीसग प्रर्यटन...

दुर्ग: अवैध धान खरीदी/बिक्री करने वालो पर राजस्व एवं...

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों में फर्जी/अवैध धान की बिक्री रोकने सतत् कार्यवाही...

संभागायुक्त राठौर ने अपराधी को केन्द्रीय जेल दुर्ग में...

दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग के प्रतिवेदन पर स्वापक, औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ, अवैध व्यापार, निवारण अधिनियम-1988 की...

CG – महंगाई भत्ता को लेकर बड़ी खबर: नगरीय...

रायपुर। राज्य शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने...

ट्रेंडिंग