दुर्ग रेंज IG गर्ग ने ली रेंज स्तरीय बैठक: एक साल से अधिक लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, वाहन चोरी के लिए विशेष अभियान और सशक्त एप के उपयोग के संबंध में दिए निर्देश

दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने बुधवार रेंज स्तरीय ऑनलाइन बैठक कार्यालय में आयोजित कर रेंज के सभी थानों और चौकियों में लंबित अपराध प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने 1 वर्ष से लंबित तथा समय बाधित मामलों के शीघ्र और वरीयता के आधार पर निराकरण के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने रेंज के सभी पुराने पेंडिंग मामलों की विस्तार से मीटिंग में जांच कर, पेंडिंग होने का कारण पूछ कर निकाल हेतु दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ ही, ई साक्ष्य एप का उपयोग कर चालान प्रस्तुत करते समय ई-साक्ष्य एप का प्रोफार्मा के अनुसार सटीक उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। चोरी हुए वाहनों का डेटा सशक्त एप के माध्यम से उपयोग कर प्रतिदिन अभियान चलाने को कहा गया। साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने और अनफ्रिज अमाउंट रिकवरी के लिए समन्वय पोर्टल के माध्यम से रिक्वेस्ट कर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को CCTNS में data regularly update करने तथा बेल जम्प प्रकरणों में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।

गर्ग ने अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए ठोस प्रयास करें। उन्होंने रेंज में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, बालोद के पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत, बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक राम कृष्ण साहू सहित रेंज के विभिन्न अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। दुर्ग जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) हरीश पाटिल , डीएसपी शिल्पा साहू, निरीक्षक तापेश्वर नेताम, उप निरीक्षक राज कुमार प्रधान और डॉ. संकल्प राय और अनुविभाग के थाना प्रभारीगण पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...