छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 4 नाबालिगों की मौत: मिक्सचर मशीन ने रील्स बना रहे लड़के सहित चार को लिया अपने चपेट में… सभी की मौत

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 4 नाबालिगों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा हैं कि बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर सड़क निर्माण का काम कर रही ठेका कंपनी के हाईवा ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार चारों युवको की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुघटना के बाद देर रात ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस की समझाईश के बाद भी ग्रामीण देर रात तक सड़क पर ही धरना पर बैठे रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक चारों नाबालिग चैतमा के कुम्हारपारा मोहल्ले के रहने वाले हैं। चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर 2 नाबालिग बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें दिलीप बिल्डकॉन की मिक्सचर मशीन ने अपनी चपेट में लिया। इसके बाद वहीं पर सड़क किनारे रील्स बना रहे 2 और लड़कों को भी इसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा देर रात साढ़े 12 बजे के करीब हुआ।

मृतकों के नाम

हितेश कुमार कैवर्त (17 वर्ष)

निर्मल टेकाम (16 वर्ष)

आकाश प्रजापति (17 वर्ष)

अश्विन कुमार पटेल (17 वर्ष)

पुलिस ने बताया कि मिक्सचर मशीन दिलीप बिल्डकॉन कंपनी की है, जो नेशनल हाईवे- 130 के निर्माण में लगी है। उन्होंने कहा कि चारों नाबालिगों के सिर पर गंभीर चोट लगने से सभी की जान चली गई।

इधर हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को करीब 3 घंटों तक जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही चैतमा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृत नाबालिगों के परिजनों को आकस्मिक सहायता राशि दी गई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। जिसके बाद चक्काजाम खुल सका। फिलहाल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

इसके बाद पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद चारों नाबालिगों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि मिक्सचर मशीन को जब्त कर लिया गया है, वहीं आरोपी ड्राइवर की भी गिरफ्तारी हो गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...