NEP 2020 के क्रियान्वयन के 4 वर्ष पूर्ण: शिक्षा सप्ताह के तहत सेजेस तीतुरडीह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित… आर्ट एंड क्राफ्ट, टीचिंग लर्निंग मेथड समेत कई एक्टिविटी

दुर्ग। केंद्र सरकार द्वारा जारी नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्पूर्ण देश के सरकारी, अनुदान प्राप्त व निजी विद्यालयों में 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास के तहत केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए है। जिसके तहत स्वामी आत्मानंद विद्यालय, तीतुरडीह में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रमों में आर्ट एंड क्राफ्ट, टीचिंग लर्निंग मेथड, गिनती, मॉडल, नृत्य एवं गायन आदि कार्यक्रम सप्ताह भर शेड्यूल अनुसार आयोजित किए जा रहे है। प्राचार्य प्रेमलता तिवारी ने बताया कि शिक्षा सप्ताह का आयोजन शिक्षा को रुचिकर बनाने एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु किया जा रहा है। जिससे बच्चों का अध्ययन के प्रति रूचि बढ़े व हर क्षेत्रों में वें अपनी सहभागिता दे सकें। सम्पूर्ण कार्यक्रम के विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...