BJP के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, CM साय ने जताया शोक, कहा – छत्तीसगढ़ से था विशेष जुड़ाव

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभात झा ने अपने राजनीतिक जीवन में देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे बीजेपी के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। उनके निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने भी शोक जताया है।

प्रभात झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोरियाही ही सीतामढ़ी बिहार में होगा।

भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति : सीएम साय

सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद के रूप में अपना जीवन जनसेवा में व्यतीत किया। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रहे। छत्तीसगढ़ से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों, शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

पार्टी में अच्छी पकड़ रखते थे प्रभात झा

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा एक ओजस्वी नेता थे और पार्टी में अच्छी खासी पकड़ रखते थे। उनका जन्म बिहार के दरभंगा में 4 जून 1957 को हुआ था, लेकिन वह बचपन में ही अपने परिवार के साथ ग्वालियर आ गए थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी ग्वालियर में ही हुई थी। ग्वालियर की पीजीवी कॉलेज से उन्होंने बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली। उनके करीबियों का कहना है कि वह शुरू से ही संघ की विचारधारा से खास जुड़ाव रखते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...