छत्तीसगढ़ में कोरोना के 466 नए मरीज: रायपुर, दुर्ग और राजनांदगाव में सबसे ज्यादा मामले मिले, प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 8 से अधिक… देश में कल के मुकाबले 44% अधिक केस; देखिये डाटा

भिलाई। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार 400 से अधिक मामले मिल रहे है। देश में भी कोरोना के मामलों में इजाफा देखा गया है। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 466 नए केस मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 3025 हो गई है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर कम होकर 8.06 फीसदी हो गई है। मंगलवार को 26 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

कोरोना के सबसे ज्यादा 53 मामले रायपुर में हैं। इसके बाद दुर्ग में 45 मरीजों की पुष्टि हुई है। राजनांदगांव में 38, बलौदा बाजार में 37, सरगुजा में 29, कोरिया में 28, सूरजपुर में 27, कांकेर में 26, रायगढ़ में 21, बेमेतरा में 20, महासमुंद में 19, बालोद में 18, बिलासपुर में 16, बीजापुर में 13, कोरबा में 13, धमतरी में 12,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 कबीरधाम में 10, जशपुर में 5 जांजगीर-चांपा में 4, दंतेवाड़ा में 4,गरियाबंद में 4, कोंडागांव में 4, बस्तर में 3, नारायणपुर में 3 और बलरामपुर में 2 मरीजों की पुष्टि हुई है।

देश में कोरोना के नए मामलों में बुधवार को एक बार फिर तेजी रिपोर्ट की गई है। मंगलवार के मुकाबले आज नए मामलों में 44 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को बीते 24 घंटे में नौ हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार को 9,629 नए मामले दर्ज किए गए जबकि यह आंकड़ा मंगलवार को 6,660 था। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 61,013 रह गए हैं, जो मंगलवार को 63,380 था।

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि बुधवार को 29 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गई है। बता दें, कोरोना सबसे ज्यादा केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में 10 मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,23, 045 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन शुरू: खिलाड़ियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025-26 के 'राज्य खेल अलंकरण' (State Sports Awards) के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। खेल...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...