दुर्ग में 5 बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 17 बाइक जब्त, पेट्रोल खत्म होने पर सड़क किनारे गाड़ी छोड़ देता था मुख्य आरोपी

भिलाई। दुर्ग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 5 चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी की आदत हैरान करने वाली थी। वो चोरी की बाइक से तब तक चलता था जब तक उसमें पेट्रोल रहता था। पेट्रोल खत्म होते ही गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर दूसरी बाइक की चोरी की तलाश में निकल जाता था। आरोपियों के पास से चोरी की 17 बाइक जब्त की गई है।

मुख्य आरोपी शुभम श्रीवास मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है। वो दुर्ग में किराए के मकान में रहकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसने अप्रैल 2025 में रिसाली से एक टीवीएस बाइक चुराई थी, जिसे मरोदा शराब भट्ठी टंकी के पास पेट्रोल खत्म होने पर छोड़ दिया।

फिर 1 मई को महाराष्ट्र पासिंग एक्टिवा की चोरी की। इसके बाद 1 मई 2025 को आरोपी ने बीआईटी दुर्ग के पास से एक एक्टिवा चुराई। यह वाहन अब वैशाली नगर थाने में मारपीट के मामले में जब्त है। डेढ़ महीने पहले भी उसने मरोदा सेक्टर से एक बाइक चुराई थी।

नेवई पुलिस ने बाइक बेचने से पहले किया गिरफ्तार
आरोपी शुभम चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही नेवई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाइक को उसने बैकुंठ धाम मंदिर के पीछे नर्सरी की झाड़ियों में छिपा रखा था। वहां से पुलिस ने उसे 7 बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

जामुल क्षेत्र में 4 आरोपी गिरफ्तार और 10 बाइक बरामद
इसी तरह जामुल थाना क्षेत्र में भी नितेश वर्मा की बाइक चोरी की शिकायत पर पुलिस ने एसीसीयू टीम के साथ जांच की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोहन यादव उर्फ हिन्दी, अविनाश गायकवाड, धनेश्वर साहू और कीर्तिचंद चौहान को पकड़ा। आरोपियों से 10 बाइक बरामद किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...