Sex रैकेट का भंडाफोड़ : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, 6 युवतियां गिरफ्तार

बिलासपुर। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस रेड में पुलिस ने संदिग्ध हालत में 6 युवतियों को पकड़ा, जिन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

रेड के दौरान स्पा सेंटर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई। मौके से पकड़ी गई युवतियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां मिली है, जिन पर आगे की जांच जारी है।

अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि इस नेटवर्क को कौन चला रहा था?
और इसमें और कौन-कौन शामिल है? पूछताछ पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब शहर के अन्य ऐसे सेंटरों पर भी नजर रखने की तैयारी में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...