सांस नली में चना अटकने से मासूम बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां खेलते-खेलते गले में चना फंस गया और दम घुटने से 16 महीने के शिवांश की मौत हो गई। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

कोरबा जिले के पाली निवासी शिवांश पोर्ते अपने माता-पिता के साथ रतनपुर के खाल्हेपारा में एक फॉर्म हाउस में रह रहा था। मंगलवार को घर में खेलते वक्त वह वहां रखे चने के पास गया और उसे निगलते ही चना उसकी सांस की नली में फंस गया। फिर बच्चा तड़पने लगा। इससे परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उसे रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

डॉक्टर गले से चना निकाल पाते, उससे पहले ही मासूम की सांसें थम चुकी थीं। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

माता-पिता से अपील है कि बच्चों की जरा सी लापरवाही भी बड़ी अनहोनी में बदल सकती है। अगर बच्चा कुछ भी खाने या मुंह में डालने की कोशिश करे तो तुरंत ध्यान दें। ये छोटी सी सतर्कता किसी की ज़िंदगी बचा सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...