भिलाई के कई अहम एरिया में 50 प्लॉट्स उपलब्ध… ऑक्शन से होगी नीलामी, निगम ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन भी बताई, बचें है केवल कुछ दिन

भिलाई। भिलाई के अहम लोकेशन पर निगम द्वारा 50 प्लॉट्स की नीलामी की जाएगी। इसका फायदा केवल 4 सितंबर तक ही उठा सकते है। सुपेला के दक्षिण गंगोत्री, नेहरू नगर पूर्व और प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम जैसे अहम लोकेशन में प्लॉट उपलब्ध है। पूर्व साडा वर्तमान नगर निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत विभिन्न लोकेशन पर प्लाट आबंटन के लिए उपलब्ध है। जिसे शासन से प्राप्त मार्गदर्शन अनुसार भूखण्डो की नीलामी करके अधिकतम बोली दाता को प्लाट आबंटित किये जाएंगे। नगर निगम भिलाई के वेबसाईड पर नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग से अनुमोदित चिन्हित मानचित्र के अनुसार 50 भूखण्ड नीलामी हेतु उपलब्ध है।

पूर्व में दिये गये जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के 50 भूखण्डो की नीलामी द्वारा आबंटित किया जाना है। जिससे संबंधित जानकारी वेबसाईट पर अपलोड कर दिया गया है। जो भी हितग्राही अपनी इच्छा के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में भाग लेना चाहते है। उसका ऑनलाइन पंजीयन की समय सीमा 4 सितम्बर को 5ः30 बजे तक है। निर्धारित समय सीमा के अंदर पंजीयन कराने वाले ही हितग्राही आबंटन में भाग ले सकते है।

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने भूखण्ड खरीदने वाले इच्छुक व्यक्तियों से संबंधित पोर्टल पर अपने पंसद का प्लाट चयन करने हेतु समय सीमा के अंदर आवेदन करने की अपील की है। जिससे निर्धारित प्रक्रिया पुरी करके तिथि निर्धातिर कर संबंधित हितग्राहियो को बुलाकर 50 भूखण्डो की नीलामी की जा सकें। अतिरिक्त जानकारी वेबसाईट पर या संबंधित जोन कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...