प्यार की मिली खौफनाक सजा: बेटी को प्रेमी के साथ देख आग बबूला हुआ पिता, मासूम का सिर रखा सिलबट्‌टे पर, एक ही वार में किया धड़ से अलग, शव के कर डाले कई टुकड़े, पुलिस के आने पर सनकी पिता बोला…

प्यार की मिली खौफनाक सजा

क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच में लड़की को प्यार करने की खौफनाक सजा मिली। प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की हत्या कर दी। घर के बाहर गड़ासे से 18 साल की बेटी का धड़ से सिर अलग कर दिया। दोनों हाथ और पैर भी काट दिए। शरीर के कई टुकड़े कर सड़क पर ढेर लगा दिया। देखने वालों की रूह कांप गई। हैवान पिता काफी देर तक बेटी के शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मुस्कराते हुए कहने लगा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, मोतीपुर थाना क्षेत्र के निबिया गांव निवासी नईम खेती करता है। नईम की बड़ी बेटी खुशबू (18) का गांव के लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। खुशबू कुछ दिन पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। नईम की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को बरामद किया था। पुलिस ने लड़के को समझा-बुझाकर छोड़ दिया। बेटी के अफेयर से पिता नाराज था। लड़के से दूर रहने की हिदायत देता तो बाप-बेटी को झगड़ा हो जाता था। पिता को शक था कि खुशबू अपने प्रेमी से बात करती है।

लड़की से मिलने आया था प्रेमी
सोमवार सुबह खुशबू से मिलने उसका प्रेमी आया था। पिता ने देख तो लड़का फरार हो गया। गुस्से में नईम ने बेटी को घर के बाहर बुलाया। बेटी के गले पर गड़ासे से हमला कर दिया। हमले से खून से लथपथ बेटी सड़क पर तड़पने लगी। पिता ने सिलबट्‌टे पर उसकी गर्दन रखी और एक वार में धड़ से सिर अलग कर दिया। सिर, हाथ, पैर और शरीर सब काटकर अलग कर दिए।

क्षत विक्षत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
बेटी की हत्या के बाद पिता शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद गांव वालों की भीड़ लगी थी। पुलिस का कहना है कि पिता को बेटी के प्रेम-प्रसंग को लेकर आपत्ति थी। उसी को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...