52 युवाओं से करोड़ों की ठगी, 10वीं पास मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानिए कैसे लोगों को बनाता था शिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े जॉब स्‍कैम का खुलासा हो गया है, जहां 10वीं पास एक युवक मास्‍टरमाइंड पूरी साजिश रची थी. वह खुद को दिल्‍ली का पोस्‍ट ऑफिस डायरेक्‍टर बताता था. उसने रायपुर में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था. उसके साथ वालों ने 52 युवाओं से 2.34 करोड़ रुपये ठगे गए. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार गिरोह का मास्टरमाइंड नरेश मनहर खुद को दिल्ली पोस्ट ऑफिस का डायरेक्टर बताता था और दावा करता था कि उसकी सीधी पहुंच उच्च अधिकारियों तक है. वह सीमित पदों पर भर्ती का भरोसा देकर युवाओं और उनके परिवारों से किस्तों में रकम लेता था. विश्वास कायम करने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर डाक के माध्यम से आवेदकों के घर भेजे जाते थे. इंटरव्यू और ज्वाइनिंग की झूठी तारीखें देकर समय निकाला जाता था.

जांच में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकली दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन और फर्जी संस्थाओं का नेटवर्क सामने आया है. राजधानी में करोड़ों का जॉब फ्रॉड करने वाला डॉ. नरेश मनहर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए, जिसमें फर्जी डिग्री के बाद अब उसकी कार का नंबर भी फर्जी निकली. इसके साथ ही वो गांव में बनवा रहा था आलीशान मकान, ठगी के पैसों से ऐशो-आराम की तैयारी में था.

ऐसे रचा गया पूरा भर्ती घोटाला
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आमासिवनी पंडरी क्षेत्र में फर्जी ऑफिस संचालित कर रखा था. यहां आवेदकों को बुलाकर दस्तावेज लिए जाते और चयन प्रक्रिया का नाटक किया जाता था. नकली लेटरहेड और सील के साथ नियुक्ति पत्र जारी किए जाते थे. कई मामलों में कॉल लेटर डाक से भेजे गए ताकि प्रक्रिया असली लगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...