दुर्ग में गोविंदराज नायडू समेत 6 गिरफ्तार: सरेंडर के बाद कोर्ट से नहीं मिली जमानत, पुलिस ने भेजा जेल

भिलाई। तमेरपारा दुर्ग स्थित ताम्रकर परिवार के मकान में घूसकर महिलाओं से बदतमीजी व गाली गलौज करने के मामले में हिंदू युवां मंच के 6 कार्यकर्ताओं को जमानत के अभाव में जेल जाना पड़ गया। सभी आरोपियों ने पुलिस में शिकायत के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था लेकिन आरोपियों को जमानत नहीं मिल पाई।

वहीं बताया जा रहा है कि शिवम सिंह, गोविंदराज नायडू, अभिषेक शर्मा, राजेश,राजा देवांगन, राहुल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
आरोपियों को जमानत नहीं मिलने से इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब हो कि तमेरपारा दुर्ग निवासी अनुपम ताम्रकर की बाइक से हिंदू युवां मंच के शिवम सिंह को ठोकर लग गई।

मामूली विवाद को लेकर शिवम ने मंच के सभी कार्यकर्ताओं को लेकर पीड़ित के मकान में पहुंचे और गाली गलौज कर लाठी, डंडा, तलवार लेकर धमकाने पहुंचे थे। इस दौरान मकान में सिर्फ महिलाएं थी जबकि अनुपम किसी काम से बाहर गया हुआ था। घटना को लेकर ताम्रकर समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...