PHE का ठेकेदार बनकर मजदूरों से ठगी: महिला सरंपच भी समझ नहीं पाए कब हो गई ठगी…अब आरोपियों को पुलिस भी ढूंढ रही

भिलाई। पीएचई विभाग का ठेकेदार बनकर मजदूरों के खातों से ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक धमधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गिरहोला के सरपंच से जल जीवन मिशन में कार्यरत मजदूरों के भुगतान करने को लेकर रुपए भेजने का झांसा देकर खाते से रुपए पार हो रहा है। संदिग्ध को महिला सरपंच ने कॉल करने पर डिजिटल बैंकिंग मोबाइल में पेमेंट नहीं होने की बात कहकर पंच अजय यादव का नंबर उसे दिया था। जिस पर संदिग्ध ने मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से ओटीपी की जानकारी लेकर पंच के खाते से 3 हजार रुपए की राशि पार कर लिया।

इसी तरह दुर्ग ग्रामीण के ग्राम कुथरेल की सरपंच राजश्री प्रेरणा चन्द्राकर ने भी इस तरह की शिकायत होने की जानकारी दी है। जिस नंबर से कॉल लगातार आ रहा है वह पीएचई विभाग का नंबर नहीं है। ग्राम निकुम के सरपंच मुक्ती सुधाकर के पास भी मोबाइल नंबर 74156-21233 से कॉल लगाया था। परेशान लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और पीएचई विभाग को दिया गया है। इसे लेकर पीएचई विभाग के सहायक अभियंता एफ.सी बोरकर ने बताया कि कुछ आवांछित तत्व द्वारा स्वयं को विभाग का ठेकेदार बताकर जल जीवन मिशन में कार्यरत मजदूरों के भुगतान को लेकर बैंक खाते की जानकारी लेकर ठगी करने की बात बताई है।

सायबर क्राइम को अवगत कराया गया
अंडा थाना प्रभारी श्रुति सिंह का कहना है, ग्राम निकुम और कुथरेल की महिला सरपंचो के पास पीएचई विभाग का ठेकेदार बताकर जल जीवन मिशन में कार्यरत मजदूरों के भुगतान करने की जानकारी लेकर ठगी की घटना होने की शिकायत मिली है। संदिग्ध के बारे में पुलिस जांच कर रही है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आ रहा है उसे ट्रू कॉलर में चेक करने पर किसी संतोष शुक्ला के नाम बता रहा है। सायबर क्राइम को अवगत कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...