दुर्ग में स्वाइन फ्लू से 6वीं मौत : फिर एक मरीज ने तोड़ा दम, जिले में एक्टिव हैं 6 केस

दुर्ग। प्रदेश में इन दिनों स्वाइन फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है. रोजाना H1N1 वायरस से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं. दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू से फिर एक और मौत हुई है. जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से कुल 6 मौतें हो चुकी है. स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज भी मिला है. अभी जिले में स्वाइन फ्लू के एक्टिव केस की संख्या 6 है. सभी मरीजों का इलाज रायपुर व भिलाई के अस्पतालों में चल रहा है.

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सीबीएस बंजारे ने बताया, स्वाइन फ्लू से इस्पात नगर रिसाली के एक बुजुर्ग (62 वर्ष) की मौत भिलाई स्थित बीएम शाह अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है. मरीज पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रसित था.

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

दुर्ग जिले के कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी लगातार स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग ले रही है. स्वाइन फ्लू से लोगों को कैसे बचाया जाए, इसके लिए जिले में ग्रामीण क्षेत्र और शहर क्षेत्र में लगातार शिविर लगाया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग भी स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट मोड में आ गया है और सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री जांच रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...