दुर्ग संभाग में दो सड़क हादसे : गणेश झांकी देखने निकले थे तीन दोस्त, डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, इधर मवेशी से टकराकर युवक की गई जान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में दो अलग-अलग हादसे में दो युवक की मौत हो गई। पहली घटना भिलाई तीन थाना क्षेत्र के जंजगिरी मोड़ के पास की है। बाइक में सवार होकर तीन युवक कल रात उरला से भिलाई गणपति की झांकियां देखने निकले थे। अचानक जजंगिरी के पास नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर हादसे के शिकार हो गए।

इस हादसे में उरला निवासी 21 वर्षीय देवा साहू की मौत हो गई। वहीं दीपक पटेल और उमेश को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शासकीय अस्पताल सुपेला के मॉर्च्युरी में शव को रखवाया है। वहीं घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरी घटना बालोद जिले की है, जहां ग्राम देहान के पास सड़क पर बैठे मवेशी से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बीती रात की है। इस हादसे के बाद 5 माह के गर्वभती पत्नी की रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का नाम टिकेश्वर साहू बताया जा रहा है, जो ग्राम हीरापुर का रहने वाला है। बालोद पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...