छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों ने की आत्महत्या: एक ही फंदे पर लटके मिले दो प्रेमी जोड़े… दो दिन से थे लापता… वहीं युवती सहित 4 लोगों ने भी फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। प्रदेश में तीन अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की फांसी पर लटकी लाश मिली है। बिलासपुर के मल्हार में युवक और युवती की फांसी पर लटकी लाश मिली है, तो वहीं रतनपुर में प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी लाश मिली है। वहीं सीपत में भी 2 ग्रामीणों ने आत्महत्या कर ली है।

रतनपुर पोड़ी के जंगल में प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

रतनपुर TI शांत कुमार साहू ने बताया कि लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने शुक्रवार को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे से गायब थी। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मरवाही थाना क्षेत्र का था। उसकी पहचान बादम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मरवाही पुलिस के माध्यम से परिजनों को दे दी है।

पुलिस के अनुसार लड़की गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिलाई सीखने जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। वहीं, युवक भी गुरुवार से ही गायब था। शव के पास ही युवक की बाइक भी मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि युवक और लड़की दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। उन्हें प्यार में कामयाबी नहीं मिली, तो जान दे दी। फिलहाल, पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला सामने आएगा।

वहीं बिलासपुर के मल्हार के जैतपुर में युवक और किशोरी ने अपने-अपने घर में फांसी लगा ली है। पुलिस ने दोनों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं बिलासपुर के सीपत में दो गांव में दो ग्रामीणों ने आत्महत्या कर ली। सीपत के मचखंडा और कुली गांव में दो ग्रामीणों ने फांसी पर लटकी लाश मिली है, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वैशाली नगर MLA रिकेश सेन के प्रयासों से खिलाड़ियों...

भिलाई। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आज राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजयुमो नेता प्रशम दत्ता ने...

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

ट्रेंडिंग