CG – 64 दिन का अवकाशः दशहरा, दीपावली सहित 64 दिन की छुट्टियां घोषित… स्कूल शिक्षा विभाग से जारी हुआ आदेश… पढ़े कब-कब रहेगी छुट्टी

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार कुल 64 दिनों की छुट्टियां तय की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुल 6 दिन, दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक 6 दिन और शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 6 दिन रहेगा। वहीं, बच्चों के लिए सबसे बड़ी राहत गर्मी की छुट्टियां हैं, जो 1 मई से 15 जून 2026 तक कुल 46 दिन की होंगी।

इस तरह पूरे शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को 64 दिनों का अवकाश मिलेगा। अवकाश की घोषणा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के माध्यम से की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...