राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए दुर्ग जिले से 7 बच्चों का चयन, आंध्रप्रदेश में करेंगें छत्तीसगढ़ का नेतृत्व…

भिलाई। राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (अंडर 9 एवम अंडर 14 मिनी) के लिए दुर्ग जिले से 7 बच्चों का चयन हुवा है। प्रतियोगिता (एन टी पी सी) राजमुंदरी, आंध्रप्रदेश राज्य में 23 मई से 30 मई तक होगी। राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिश्रित हायर सेकेंडरी स्कूल बीएमवाई, चरोदा, दुर्ग के खेल मैदान में हुआ जिसमें राज्य भर के दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, सरगुजा, एवम कोंडागाँव के कुल 50 चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

उपरोक्त आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ राज्य तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका का अमूल्य योगदान मिला। इस प्रतियोगिता का संचालन, दुर्ग जिले के अर्चरी कोच उमेश बघेल के द्वारा हुवा। साथ ही टेक्निकल कमिटी का कार्यभार छत्तीसगढ़ राज्य के अर्चरी में, शहीद राजीव पांडे अवॉर्डी रायपुर से धर्मेश गोफने थे ।

उक्त आयोजन को सफल बनाने एवं स्थान प्रदान करने के लिए बी एम वाय स्कूल के प्राचार्या डी लक्ष्मी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन के सफल संचालन में शिरीष कुमार द्विवेदी,क्रीड़ा प्रभारी एवं राजेश कुमार साहू, ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन के सफल संचालन में साविता त्रिपाठी, प्राचार्या के.पी.एस. नेहरु नगर, भिलाई का भी योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप गिरी, सिनियर SSE C & W BMY थे।

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने दुर्ग जिले के ये 7 खिलाड़ी निशाना साधने, ये टीम 22 मई को दुर्ग जिले से रवाना होगी अंडर 9 वर्ग में, हरित गड़व चरोदा, पलक यादव चरोदा, रेया सिंह चरोदा, अंडर 14 वर्ग में पूर्व कुमार साहू चरोदा, मोहित कुमार मस्तावार चरोदा, ए. उपांशु राव चरोदा, कु. उमिश साहू शिवपुरी जामुल। इन बच्चों का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
सभी ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते चयनित खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...