भिलाई में अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया, भाजपा पार्षद दया सिंह ने जताया विरोध, भिलाई निगमआयुक्त प्रकाश सर्वे को दिया ज्ञापन , कहा-तत्काल बंद करें ये व्यवस्था…

भिलाई। नगर निगम भिलाई की एक व्यवस्था पर भाजपा पार्षद दया सिंह ने सवाल उठाया है। दया सिंह का कहना है कि, नगर निगम भिलाई अब अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाईन प्रक्रिया करने वाला है। इससे हजारों मजदूर वर्ग, रिक्शा ठेला चलाने वाले और छोटे वर्ग के लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ऑन लाईन के चक्कर में अंतिम संस्कार से पहले मृतक के परिजनों ऑन लाईन के साथ फीस भी जमा करना पड़ रहा है जिससे आम जन मानस को काफी परेशान है।

दया सिंह ने बताया कि, पूर्व में किसी के परिवार में निधन होने के बाद पार्षद ही मुक्तिधाम में फोन करके सूचना दे देते थे। जब तक अंतिम यात्रा मुक्तिधाम पहुंचती, तब तक अंतिम संस्कार को पूरी तैयार कर ली जाती थी। जाने के बाद 101/- रूपये जमा कर रसीद ले लेते थे और बडी ही सुविधा जनक तरीके से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया वर्षों से चली आ रही थी। उसी नियम को पुनः लागू किया जाए। जिससे आम जनता को कोई परेशानी ना हो। दया सिंह ने कहा है कि, इसे तत्काल रद्द किया जाए और अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन बंद पुराने नियम को पुनः लागू किया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...