CG – जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत: 20 से ज्यादा बीमार… 4 की हालत गंभीर… गांव में पसरा मातम

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। शराब पीने से सात लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोग अस्पताल में भर्ती बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोगों ने महुआ शराब का सेवन किया था, इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ती चली गई। 20 से अधिक लोग बीमार हैं और 4 लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल घटना को लेकर जांच शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के लोफन्दी में बुधवार को पहले एक की मौत हुई फिर दो लोगों की जान गई। बिमारी समझकर इन सभी का अंतिम संस्कार करवाया गया। इसके बाद शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान कई दिनों से महुआ शराब पीने की बात सामने आई। मरने वाले सभी एक ही गांव के थे।

बताया जा रहा है कि, जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में सरपंच रामाधार सुनहले का भाई रामू सुनहले भी शामिल है। स्थानीय निवासी जैजै राम पटेल ने बताया कि, मृतकों में कन्हैया पटेल, कोमल लहरे, शत्रुघ्न देवांगन, डल्लू पटेल, बलदेव पटेल और कोमल देवांगन शामिल हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...