दिल्ली में 27 साल बाद BJP की एंट्री: AAP के सपनों पर फिरी झाड़ू… भाजपा बड़ी जीत की और… केजरीवाल-सिसोदिया समेत बड़े-बड़ों की हार, CM साय ने दी बधाई

डेस्क। दिल्ली में BJP की दमदार एंट्री हो चुकी है. 27 साल का वनवास समाप्त करते हुए भाजपा ने दिल्ली में भगवा लहरा दिया है. दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी (AAP) को ऐसे नकारा कि पार्टी के नंबर-1 नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), नंबर-2 नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) तक चुनाव हार गए. दिल्ली में बंपर बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार आ रही है. दिल्ली की कई सीटों का रिजल्ट आ चुका है. जिसमें भाजपा उम्मीदवारों ने आप के महारथियों धूल चटा दी है. मालूम हो कि दिल्ली का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया था. थोड़ी देर बाद ही आप ने भी खाता खोला. वोटों की गिनती के शुरुआती आधे घंटे में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही थी. लेकिन थोड़ी देर बाद भी भाजपा ने अपना गियर बदला.

अभी तक रुझान की बात करें तो भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आप 23 सीटों पर आगे चल रही है. दिल्ली के रुझानों पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है. शाम 7.30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल भी हार गए हैं. केजरीवाल 1200 वोटों के अंतर से प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए. जंगपुरा में मनीष सिसोदिया हार गए हैं. दिल्ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है. ज्‍यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई गई है. जो अब सही साबित होती नजर आ रही है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में BJP की जीत पर खुशी जताई है. सीएम साय ने दिल्ली की जनता को हम प्रणाम करते हुए कहा कि,केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता परेशान थी. दिल्ली की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है. झूठ अधिक दिनों तक नहीं चलता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...