CG – घर में घुसकर महिला से गैंगरेप: पहले की घर की रेकी… फिर मौके का फायदा उठाकर कर डाली घिनौनी हरकत… पांच आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

CG

विश्रामपुर। सरगुजा संभाग के विश्रामपुर क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ उत्तर प्रदेश से आए पांच मजूदरों ने गैंगरेप किया। घटना बुधवार देर रात की है। बताया गया है कि, महिला का पति घरेलू काम से अपने पैतृक गांव गया था। इसी बात का फायदा उठाकर पास ही मजदूरी करने वाले पांच मजदूरों ने गैंगरेप किया। वारदात के बाद महिला ने अपनी बहन को जानकारी दी और बहन के साथ जाकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विश्रामपुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीया महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में पिछले तीन सालों से रह रही है। महिला और उसका पति कोरिया जिले के गांव के रहने वाले है और यहां रोजी मजदूरी करने आए हुए है। चार दिन पहले महिला का पति कोरिया जिला स्थित अपने गृहग्राम किसी काम से गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी अकेली थी। देर शाम ठूठूवा और गुलाम मोहम्मद कादिर नामक व्यक्ति उसके घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछताछ करने लगे। पूछताछ में महिला ने पति के घर से बाहर होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों को वापस लौट गए।

देर रात महिला अपने घर के बाहर गुड़ाखू घस रही थी। इसी दौरान ठूठूवा और गुलाम मोहम्मद कादिर अपने तीन अन्य साथियों के साथ फिर से उसके घर आए। घर के बाहर खड़ी महिला को बलपूर्वक पांचों घर के अंदर ले गए। जिसके बाद सभी ने महिला से बारी-बारी दुष्कर्म किया। शर्मनाक घटना के बाद पांचों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद डरी सहमी महिला ने अपनी बहन को किसी तरह इसकी जानकारी दी और बहन के साथ जाकर विश्रामपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी करने लगी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक रिमांड भी में पेश किया गया और अदालत के आदेश से सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दो बड़े मामलों में आरोपियों की कोर्ट में पेशी...

रायपुर। राजधानी में दो चर्चित मामलों में आरोपियों की अदालत में पेशी हुई। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ईडी ने...

कुलपति-कुलसचिव विवाद में राजभवन का बड़ा फैसला : डॉ....

अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राजभवन के आदेश के बाद डॉ. शारदा...

रायगढ़ में किराये के मकान में चल रहा था...

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक...

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत :...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट...