आजादी की 76वें वर्षगाठ पर MLA देवेंद्र यादव की 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा में भिलाई वासियों का दिखा हुजूम… 30 KM चलने के बाद आज इस पार्क में रात को आराम करेंगे विधायक

भिलाई। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस आजादी के 76 वे वर्षगांठ पर भिलाई नगर क्षेत्र में आज 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा का पहला दिन था। क्षेत्र के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने ‘भिलाई रंगे आजादी के रंग’ नारे के साथ आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। हाथों में तिरंगा लिए और देश भक्ति गीत के साथ जनता के साथ विधायक देवेंद्र भिलाई नगर की सड़कों पर उतरे। आजादी के जश्न में और रंग भरने और वीरों के बलिदान को याद करते हुए इस 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।

इस यात्रा के पहले दिन लोगों ने बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया और देश के प्रति अपने प्रेम और वीरों के बलिदानों को याद करते हुए इस यात्रा की शुरुआत सुबह 7.30 बजे सिविक सेंटर रथ पार्क से ध्वजारोहण के साथ की किया। जिसके बाद यात्रा 8.30 बजे भिलाई होटल कॉलोनी क्षेत्र पहुंची। यहां बच्चों और महिलों ने भी भिलाई विधायक देवेंद्र के साथ इस यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेक्टर 8 के वसुधा महिला स्व सहायता समूह सेक्टर 8, स्ट्रीट 5 में यात्रा का स्वागत किया गया।

जिसके बाद शिव महिला मानस समिति, स्ट्रीट 12, सेक्टर 8, सेक्टर 8 मार्केट व्यवसायिक संघ, वीर हनुमान महिला समूह, सिख सामाज, तेलुगु नाई समाज , तेलुगु रजक समाज, साहू समाज, महाराष्ट्र मंडल, क्रिश्चन समाज ने भी अलग अलग क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया और पहले दिन की यात्रा को सफल बनाया। सेक्टर 1 शहीद अमित उद्यान में आज विधायक देवेंद्र यादव रात्रि विश्राम करेंगे जिसके बाद यात्रा के पहले दिन 30 किलोमीटर चलने के बाद विश्राम के लिए रोका गया। कल फिर विधायक देवेंद्र यादव हाथो में तिरंगा लिए भिलाई में अपनी इस यात्रा के दूसरे पड़ाव पर आगे बढ़ेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...