BEMETARA BIG BREAKING: बिरनपुर में बाप-बेटे मर्डर केस में 8 आरोपी अरेस्ट, 302 के साथ इन धाराओं पर हुई कार्रवाई इस दिन हुई थी हत्या

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बड़ी खबर आई है। बिरनपुर मामले में बाप-बेटे की हत्या केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ 302 के अलावा अलग से धारा 147, 148, 149, 153 जोड़ी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में…

  • टाकेश्वर सिन्हा पिता गौतम सिन्हा उम्र 28 वर्ष ग्राम चेचान मेटा, थाना साजा
  • दूध नाथ साहू पिता कमल साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम पेंडरवानी थाना गंडई
  • मनीष वर्मा पिता नंदकुमार वर्मा उम्र 23 वर्ष ग्राम खैरी थाना साजा
  • अरुण रजक पिता मनहरन रजक उम्र 18 वर्ष ग्राम ग्राम पेंडरवानी थाना गंडई
  • भोला निषाद पिता श्रवण निषाद उम्र 23 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा
  • राजकुमार निषाद पिता संजय निषाद उम्र 19 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा
  • समारू नेताम पिता जेठू नेताम उम्र 43 वर्ष ग्राम कोरवाय थाना साजा
  • पुरन पटेल पिता हेमकुमार पटेल उम्र 19 वर्ष ग्राम पदमी थाना बेमेतरा शामिल है

छत्तीसगढ़ में 10 अप्रैल को बिरनपुर में हुई हिंसा के विरोध में बजरंग दल और वीएचपी ने बंद का आह्वान किया था। बिरनपुर गांव में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घुस आये थे। बिरनपुर शक्तिघाट निवासी रहीम उर्फ मन्नू और पुत्र ईदुल बकरी चराने निकले थे। इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...