BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में BJP नेता की हत्या! रोड किनारे मिली डेड बॉडी… सिर पर चोट के निशान, जाँच में जुटी पुलिस; ये बातें आ रही है सामने

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। भाजपा नेता की लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। बताया जा रहा बीजेपी नेता घर से घूमने के लिए निकला था। मगर लौटा ही नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। चिल्फी निवासी शत्रुघन साहू (45) गोंडखाम्ही भाजपा मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महामंत्री था। उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि एक शख्स का शव ग्राम गोल्हापारा में रोड किनारे पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव की पहचान की गई है। वहीं आस-पास के लोगों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को भाजपा नेता के शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान मिले हैं। इस वजह से पुलिस को शक है कि उसकी हत्या की गई होगी। ये भी शक है कि पहले उसकी हत्या की गई है। फिर शव को यहां रोड किनारे फेंका गया है। बताया जा रहा है कि, शत्रुघन अपराधी किस्म का शख्स था। उसके खिलाफ चिल्फी थाने में भी मामला दर्ज है। इस मामले में एसडीओपी माधुरी धीरही ने बताया कि मृतक का काफी लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले ही इसके छोटे भाई ने आगजनी की वारदात को अंजाम देने पर इसके खिलाफ चिल्फी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...