–आशुतोष चतुर्वेदी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज लगातार प्रशासनिक सर्जरी जारी है। 25 से अधिक आईएएस ऑफिसर के तबादलों के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का भी ट्रांसफर लिस्ट सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, नगर पालिका निगम के आयुक्त के साथ अन्य अधिकारी शामिल है।
राजनांदगांव के नगर पालिका निगम के आयुक्त को भी बदला गया है। आशुतोष चतुर्वेदी की जगह अभिषेक कुमार गुप्ता राजनांदगांव निगम के नए कमिश्नर होंगे। आशुतोष चतुर्वेदी को कोरिया जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
देखिए पूरी सूची :-