85वां कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन: रायपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे… एयरपोर्ट पर CM भूपेश ने किया गर्मजोशी से स्वागत… राहुल गांधी कल सुबह आएंगे

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन (Congress National Convention) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देशभर के 15 हजार से अधिक कांग्रेसी छत्तीसगढ़ आएंगे। उनके ठहरने, आने जाने और सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। अब नेताओं के आगमन का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर (Raipur) में 24 फरवरी से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। आज शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रायपुर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंच जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगी। इधर रायपुर एयरपोर्ट पर भी कांग्रेस नेताओं की बड़ी भीड़ मौजूद रही। वहीं पारंपरिक नृत्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि…

वो पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर रायपुर आये हैं, इसकी उन्हें काफी खुशी है। बीजेपी अधिवेशन को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। हमारे स्पोकपर्सन को गिरफ्तार किया गया है, वो भी असम की पुलिस के द्वारा। मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। छत्तीसगढ़ में देखेंगे तो यहां हमारे नेताओं के यहां ईडी की छापेमारी हो रही है। भाजपा वाले भी दूसरे राज्य में जाकर अधिवेशन करते हैं, क्या कभी ऐसा हुआ है कि इस तरह की छापेमारी हुई है, तो ये डरे हुए हैं और इसलिए इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं।

इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कांग्रेस का 85 वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले अधिवेशन की तैयारियां पूरी हो चुकी है।देश भर से अतिथियों का आना शुरू हो गया है। यह क्षण कांग्रेस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिये भी ऐतिहासिक और गौरव पूर्व है। कांग्रेस देश का अकेला राजनैतिक संगठन है जिसका गठन आजादी के पहले हुआ था जिसने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। कांग्रेस का पहला अधिवेशन स्थापना के तत्काल बाद 1885 में मुंबई में हुआ जिसमें व्योमेशचंद्र बेनर्जी अध्यक्ष बने। कांग्रेस के 40 वें अधिवेशन 1924 में बेलगांव महात्मा गांधी अध्यक्ष बने थे। 46 वे अधिवेशन में 1929 के लाहौर अधिवेशन में पं. जवाहर लाल नेहरू अध्यक्ष बने थे तथा कांग्रेस के 52 वें अधिवेशन 1938 में हरिपुर तथा 1939 को त्रिपुरी मध्यप्रदेश के अधिवेशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष बने। रायपुर के पहले दिल्ली में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन 2018 में हुआ था।

मुख्यमंत्री बोले, पूरा छत्तीसगढ़ स्वागत को उत्सुक है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस का इतना बड़ा आयोजन पहली बार रायपुर में होने जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल जी सहित पूरा केंद्रीय नेतृत्व, इसके साथ दूसरे प्रदेश इकाइयों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होने पहुंच रहे हैं। हम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूरा छत्तीसगढ़ उनके स्वागत के लिए उत्सुक है। मुख्यमंत्री ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और उसके तुरंत बाद इस महाधिवेशन के जरिये कांग्रेस लोगों के मुद्दे उठा रही है। उनसे जुड़ने का काम कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डॉक्टर्स ने थामा बीजेपी का दामन: प्रदेश अध्यक्ष किरण...

भिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शनिवार को भिलाई प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वो स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और 300...

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कांग्रेस पर किया...

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने गौ वंश की हत्या को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला...

दुर्ग लोकसभा चुनाव का कमान संभाला पूर्व CM बघेल...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री किसान नेता भूपेश बघेल पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संभाल लिया है उनके नेतृत्व...

विजय को विजय दिलाने मैदान में उतरे वैशाली नगर...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से एक लाख की लीड दिलाने के संकल्प को और...

ट्रेंडिंग