दुर्ग संभाग में 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी: पढ़ाई में नहीं लग रहा था मन, परीक्षा के दबाव में आत्महत्या करने की आशंका

राजनांदगांव। राजनांदगांव मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम क्वास फड़की से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। गांव की एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों के मुताबिक छात्रा का पढाई में मन नहीं लग रहा था। आशंका है कि परीक्षा के दबाव में छात्रा ने ऐसा कदम उठाया है। घटना शनिवार- रविवार दरमियानी रात की है। क्वास फड़की गांव में रहने वाली 14 वर्षीय राजकुमारी कड़ियाम का शव फंदे पर लटके हुए मिला। छात्रा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। सुबह छात्रा के शव को देखकर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजन से हुई पूछताछ में छात्रा के परीक्षा के दबाव में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...