CG ब्रेकिंग – आश्रम में 8वीं के छात्र ने लगाई फांसी: अपने ही रूम में स्कूल यूनिफार्म में लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

8th student hanged in ashram, dead body found hanging in school uniform in his own room

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक आदिवासी आश्रम में कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम मनोज कड़ती बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बालक बुरगुम आश्रम का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुआकोंडा ब्लाक के बालक बुरगुम में अध्ययनरत छात्र मनोज कड़ती गुरुवार सुबह आश्रम शाला से बाहर स्कूल में पढ़ने गया था। लेकिन दोपहर के बाद मनोज स्कूल नहीं गया और देर शाम जब स्कूल की पूरी छुट्टी में गणना हुई तो एक छात्र लापता था। आश्रम शाला के अंदर आकर देखने से पता चला कि स्कूली यूनिफार्म में मनोज कड़ती ने अपने ही शयनकक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इधर घटना की जानकारी ब्लाक मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय के अधिकारियों तक पहुंचते ही कुआकोंडा टीआई, तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी घटना स्थल पहुंचकर मौके का मुआना कर परिजनों की प्रतीक्षा में जुट गए। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के सामने शव फंदे से उतारकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

वहीं आश्रम में लगे सीसीटीवी फुटेज अब विभाग खंगालने की बात कह रही है, पर घटना के वक्त आश्रम में कार्यरत भृत्य और अधीक्षक कहां थे, यह एक बड़ा सवाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...