MIC मेंबर रीता सिंह गेरा की पहल से घायल मजदूर को मिला न्याय, कंपनी से दिलाया 3 लाख का चेक, नहीं जाएगी नौकरी

  • इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनी जाकर MIC मेंबर रीता सिंह गेरा ने कराया समाधान
  • मजदूर को नहीं मिल रहा था हक, अब सैलरी भी और नौकरी भी

भिलाई। नगर निगम भिलाई की मेयर इन काउंसिल मेंबर रीता सिंह गेरा की पहल से एक मजदूर को न्याय मिला। दरअसल, इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित एक कंपनी में मजदूर के पैर में चोट लग गई थी। वह महीनेभर से उपचार करा रहा है। लेकिन उसे सैलरी नहीं दी जा रही थी। उपचार में भी मदद नहीं की जा रही थी।

इस बात की जानकारी एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा को लगी। वे फौरन पहुंची थाने और वहां से दल-बल लेकर कंपनी गई। जहां कंपनी प्रबंधक से बात करके इसका समाधान निकालने की कोशिश में लगी रहीं।

एक घंटे तक लगातार कई दौर की बैठकें और चर्चा हुई। आखिर में तय हुआ कि मजदूर के बेहतर उपचार के लिए 3 लाख रुपए दिया जाएगा। वहीं उसे कभी नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। मौके पर ही प्रबंधन की ओर से चेक लिया गया। इसके बाद नौकरी से नहीं निकालने का लिखित में एग्रीमेंट भी कराया गया।

इस तरह रीता सिंह गेरा की पहल से कंपनी के मजदूर के हित में फैसला हुआ और उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई।रीता सिंह गेरा का कहना है कि आगे भी मजदूर हित में काम करती रहूंगी। मुझे एक शिकायत आई थी कि मजदूरों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार शोषण हो रहा है। मैं फौरन पहुंची और इसका समाधान निकालने के लिए पूरी कोशिश की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...