शहर के प्राइम लोकेशन में बनेंगे GAD समेत कई सरकारी दफ्तर…पोल्ट्री फॉर्म को किया जाएगा अंजोरा शिफ्ट, हाउसिंग बोर्ड करेगा निर्माण, दुर्ग कलेक्टर मीणा ने ली बैठक

भिलाई। कसारीडीह में पशुधन विकास विभाग द्वारा लगभग 38 एकड़ क्षेत्र में शासकीय पोल्ट्री फार्म का संचालन किया जा रहा है और इनमें शेड, गोडाउन, ब्रीडर रूम और अधिकारी-कर्मचारियों के आवास हैं। इनकी स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है।

इसे अंजोरा में शिफ्ट करने प्लान बनाया गया है। इसके चलते 38 एकड़ क्षेत्र की शहर के प्रमुख इलाके में स्थित जमीन रिडेवलपमेंट के लिए मुक्त हो जाएगी। आज इस संबंध में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों से चर्चा की।

रिडेवलपमेंट योजना में 38 एकड़ जमीन में से कुछ हिस्से पर जीएडी भवनों का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही मंडल के अधिकारियों ने आवासीय एवं वाणिज्यिक परिसर के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। पशुपालन विभाग के पोल्ट्री फार्म के लिए अंजोरा में 20 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है।

आज हुई बैठक में इस संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि पूरे क्षेत्र में 12 हजार वर्गमीटर जमीन उपलब्ध है। यह शहर का बिल्कुल प्राइम लोकेशन है। इसके पास ही सेंट्रल स्कूल और सेंट्रल जेल है।

पुराने निर्माण कार्य कवेलू युक्त है और जर्जर स्थिति में हैं जिनको डिस्मैंटल करना और नवनिर्माण आवश्यक हो गया है। अंजोरा में शिफ्टिंग का जो प्लान बनाया गया है उसमें 20 एकड़ भूमि पर शेड, गोडाउन, ब्रिडर्स रूम, लेयर शेड और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए रहवास बनाया जाएगा जिसकी लागत 3 करोड़ 80 लाख रुपए होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...