भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत: बेटी की शादी का तिलक कर लौट रहा था परिवार… अचानक गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो… 9 लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्णिया के बायसी अनुमंडल के अनगढ़ ओपी के कंजिया प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा में नौ लोगों की मौत हो गई. शुक्रवार की देर रात में बेटी की शादी का तिलक कर लौट रहे लोगों से भरी स्कॉर्पियों पानी भरे गड्ढे में पलट गई, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.

इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल की है. अनगढ़ ओपी के कंजिया मिडिल स्कूल के पास यह सड़क हादसा हुआ है. सभी मृतक शादी विवाह का रिश्ता करके खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव किशनगंज के नूनिया लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया.

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की जानकारी देते हुए बायसी एसडीएम कुमारी तौसी ने बताया कि 9 लोगों का शव अभी तक निकाला गया है. ये सभी लोग बेटी का तिलक करने खपड़ा ताराबाड़ी गये थे.

वहां से अपने गांव किशनगंज जिले के नूनिया गांव जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. बताया जा रहा कि अचानक आए मोड़ के कारण स्कार्पियो गड्ढे में पलट गई. जिसमें अब तक 9 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है. हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर मौजूद हैं. सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है. यह देर रात की घटना है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

सभी मृतक किशनगंज प्रखण्ड के नुनिया महीन गांव के है
स्कॉर्पियो में सवार 10 में से 8 लोगों की मौत मौके पर हो गई. जबकि दो लोगों को जिंदा निकाल गया. लेकिन कुछ ही देर बाद एक और की मौत हो गयी. जिसके बाद मृतकों की संख्या 9 हो गयी.

सभी मृतक किशनगंज प्रखण्ड के नुनिया महीनगांव के है. मृतक में महीनगांव के पूर्व मुखिया के एक पुत्र भी शामिल है. बतादें कि स्कार्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से गांव वालों को आवाज सुनाई दी. जिससे गांव वाले मौके पर पहुंचे और अनगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने स्कार्पियो के अंदर से फंसे एक एक कर सभी शवों को बाहर निकाला.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...