CG: आम के नीचे गांजे की तस्करी: पुलिस चेकिंग के दौरान 1 करोड़ रुपए के ऊपर का गांजा पकड़ाया… छतीसगढ़ के रास्ते उड़ीसा से मध्यप्रदेश हो रही थी तस्करी

सरायपाली। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में तलाशी के दौरान एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 करोड़ 22 लाख रुपए का गांजा भी जब्त किया है। जब्त गांजे की मात्रा 610 किलोग्राम है। जिसे आम के नीचे छुपा कर ले जाया जा रहा था। गांजे को उड़ीसा से लाकर छतीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश में खपाने की तैयारी थी। पर महासमुंद पुलिस ने तस्कर के मंसूबो पर पानी फेर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सिंघोडा थाना प्रभारी केशव राम कोशले अधिकारियों से मिले निर्देशो के तहत नेशनल हाइवे 53 में ग्राम रेहटीखोल के पास चेकिंग पॉइंट लगा कर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उड़ीसा की ओर से एक टाटा 1512 छः चक्का वाहन आयी। उक्त ट्रक का क्रमांक MH 40 CD 5067 था। जिसे रोक कर उसके चालक से दस्तावेज दिखाने को कहा गया पर वाहन चालक हुज्जत करने लगा।

कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन मे गांजा रखा होना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर आम के नीचे डाला में गांजा मिला। गांजा को खाकी रंग के टेप से टैपिंग किया गया था। जिसे बाहर निकाल कर गिनती करने पर 122 पैकेटों में होना पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तौल करवाने पर गांजे का वजन 610 किलो निकला। जिसका बाजार मूल्य 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई।

वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विजय सिंह पिता स्व. जालिम सिंह उम्र 44 साल निवासी साई कालोनी संचार नगर कृषि उपज मण्डी जबलपुर थाना माताडोल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश होना बताया। चालक ने पूछताछ में गांजा को सोनपुर उड़ीसा से मध्यप्रदेश में खपाने ले जाना बताया। पुलिस ने गांजे के साथ हि घटना में प्रयुक्त वाहन कीमत 20 लाख ,ड्राइविंग लाइसेंस,एटीएम कार्ड,कीपैड मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – पैसे के लिए मां का कत्ल: इलाज...

पैसे के लिए मां का कत्ल क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में एक बुजुर्ग महिला के हत्या का मामला सामने आया है। युवक ने...

CG – शादी का झांसा देकर रेप: मेट्रोमोनियल साइट...

शादी का झांसा देकर रेप क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...

Bhilai में बदमाशों के हौसले बुलंद! कुछ बदमाश बेटी...

भिलाई। भिलाई में लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला कल भिलाई के बैकुंठधाम से सामने आया। जहां कुछ...

CG – शादी की खुशिया बदली मातम में: शादी...

शादी की खुशिया बदली मातम में पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवती ने शादी के तीसरे दिन...

ट्रेंडिंग